निष्क्रिय बैंक खाते चालू करवाने, नामिनी बनवाने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का लाभ देने के लिए लगेंगे विशेष शिविर।
रूद्रपुर, निष्क्रिय बैंक खाते चालू करवाने, नामिनी बनवाने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओ में नए नामांकन के लिए 15 जून से जिले में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
जिला लीड बैंक अधिकारी चिराग पटेल ने बताया कि जनपद की 375 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाने के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि वंचित रह गए योग्य और इच्छुक लोगो का प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना में नामांकन इन शिविरो में कराया जाएगा। इसी तरह प्रधानमंत्री जनधन योजना के कई खाते निष्क्रिय है एवं इनमे री-केवायसी और सी-केवायसी करना जरूरी हैं। उन्होेने बताया कि पूर्व में एसे भी मामले सामने आए है जिनमे नामिनी नहीं बनाए जाने से खाताधारक की मृत्यु के बाद उनके परिवार या कानूनी वारिस को पैसा मिलने में परेशानी हुई हैं। ऐसे में जनपद में 15 जून से 15 जुलाई के बीच विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमे निष्क्रिय बैंक खाते चालू किए जाएंगे, नामिनी दर्ज करवाए जाएंगे, रीकेवायसी एवं सीकेवायसी कारवाई जाएगी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में नामांकन किए जाएंगे।
————————————–

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
अगले 03 घंटों में जनपद – देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी जिलों में कुछ जगहों पर रूड़की, मंगलौर, लक्सर क्षेत्रो में तूफ़ान ज़ोरदार बारिश होने और चलने की संभावना
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई