भ्रम फैला रहे हैं सुरेश राठौर-देशराज कर्णवाल
हरिद्वार। पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर भ्रम फैला रहे हैं। पत्रकारों को दिए सुरेश राठौर के बयान में कोई सच्चाई नहीं है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा द्वारा सुरेश राठौर को पूर्व में ही निष्कासित किया जा चुका है। समाज के लोग भी उनसे दूरी बनाकर रखते हैं। वह कई बार सार्वजनिक रूप से अपनी गलती मान भी चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से भाजपा को बदनाम करने की साजिश की गई थी। सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया गया था। उत्तराखंड की बेटी अंकित भंडारी को लेकर भी उनके द्वारा अनावश्यक बयानबाजी की गई थी। जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। लेकिन उनके द्वारा झूठे तथ्य और बेबुनियाद बातें प्रचारित प्रसारित की जा रही हैं। उनके द्वारा भाजपा के शीर्ष नेताओं की प्रतिष्ठा को धूमिल किया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देशराज कर्णवाल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कार्रवाई की मांग की। पत्रकारवार्ता के दौरान किशनपाल एवं धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऑडियो वीडियो प्रचारित प्रसारित कर भाजपा को बदनाम किया गया है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि तथ्यहीन बातें कर अभी भी समाज को गुमराह कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कोई केस खारिज नहीं हुआ है।

More Stories
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन पुल एवं सुरंग परियोजना का निरीक्षण
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर स्वामी सरस्वती का संदेश: हर बच्चे के हाथ में किताब हो और हर बच्चे की आँखों में सपने हों
CMO ने किया हेपेटाइटिस प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, टीम को दिए आवश्यक निर्देश