*16 जून को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे यूएसडीएमए के उपाध्यक्ष विनय रुहेला*
*रुड़की और लक्सर में आपदा प्रबंधन तैयारियों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों संग समीक्षा बैठक*
*हरिद्वार। जिला कार्यालय हरिद्वार से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के उपाध्यक्ष विनय रुहेला मंगलवार 16 जून, 2026 को हरिद्वार जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। भ्रमण के दौरान वह रुड़की एवं लक्सर क्षेत्र में मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
जिला कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार विनय रुहेला प्रातः 11 बजे रुड़की पहुंचकर नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों, नदी-नालों एवं संभावित आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:10 बजे सिविल लाइंस स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करेंगे। अपराह्न 1:30 बजे वह नारसन पहुंचकर गंगा बैराज एवं क्षरणग्रस्त स्थलों का जायजा लेंगे।
इसके उपरांत अपराह्न 1:45 बजे से 3:40 बजे तक नगर निगम रुड़की सभागार में आयोजित बैठक में मानसून सीजन को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
लक्सर में भी होगी समीक्षा बैठक।
रुड़की कार्यक्रम के बाद उपाध्यक्ष विनय रुहेला सायं 4:30 बजे लक्सर पहुंचेंगे, जहां नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों, नदी-नालों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सायं 5 बजे से 7:30 बजे तक नगर पालिका परिषद लक्सर सभागार में आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के उपरांत मा. उपाध्यक्ष सायं 8 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: अगस्त्यमुनि में आयोजित जनकल्याण शिविर में 89 शिकायतें दर्ज, 77 शिकायतो का मौके पर ही हुआ निस्तारण
आज सोमवती अमावस्या स्नान पर हर की पैड़ी एवं विभिन्न घाटों पर सायं कालीन आरती दर्शन तक लगभग 76 लाख 50,000 हजार श्रद्धालुगणों द्वारा मां गंगा में स्नान कर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी