हरिद्वार।आज झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष श्री सुबोध सैनी जी के आवास पर आयोजित की गई कोर कमेटी बैठक। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक द्वारा बैठकों में सहभागिता की गई।
झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष श्री सुबोध सैनी जी के आवास पर आयोजित कोर कमेटी बैठक, दोपहर 12:00 बजे नन्हेड़ा अनंतपुर में श्री अमन प्रजापति जी के आवास पर आयोजित शक्ति केंद्र बैठक तथा दोपहर 3:00 बजे ग्राम हथियाथल के पंचायत घर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उपस्थित रहकर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इन सभी कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री शैलेन्द्र बिष्ट जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायी विचारों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।


More Stories
रामलीला मैदान के शुद्धिकरण के नाम पर कथित अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग
कांवड़ मेला 2026 के सफल समापन पर SPOs सम्मानित
SSP हरिद्वार के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक बरामद