रूद्रप्रयाग । आज दिनांक 15.06.2026 को समय अपराह्न 01ः40 बजे जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी रूद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि स्वामी विवेकानन्द चिकित्सालय केदारनाथ में एक व्यक्ति श्री मिथलेश, उम्र 70 वर्ष, की छाती में दर्द होने के कारण स्थिति अत्यन्त खराब है। उक्त गंभीर बीमार व्यक्ति को तत्काल विवेकानन्द चिकित्सालय केदारनाथ से हायर सेन्टर ले जाया जाना अत्यन्त आवश्यक है। जिसे कि ऐम्स ऋषिकेश की हैली ऐमरजेंन्सी मेडीकल टीम के साथ आपसी समनव्य स्थापित करते हुये लगभग 2 बजे विसम परिस्थतियों में हेली केदारनाथ पहुचा व उक्त बीमार व्यक्ति को ऐम्स ले जाया गया, युकाडा और हैली ऐमरजेंन्सी मेडीकल टीम के माध्यम से टीम वर्क के रूप में मरीज को मेडिकल टीम के अन्डर ओजर्वेसन में मरीज को केदारनाथ से उच्च स्तरीय इलाज के लिए ऐम्स ऋषिकेश भेजा गया अब तक कुल 15 से अधिक मरीजों को हैली ऐमरजेंन्सी मेडीकल टीम की मद्द से उच्च स्तरीय इलाज हेेतु ऐम्स ऋषिकेश भेजा गया।

More Stories
रामलीला मैदान के शुद्धिकरण के नाम पर कथित अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग
कांवड़ मेला 2026 के सफल समापन पर SPOs सम्मानित
SSP हरिद्वार के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक बरामद