रूद्रपुर । जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों पर अनुमोदन/स्वीकृति के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में 24 जून को पूर्वाहनः 10ः30 बजे विकास भवन सभागार में जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होने बताया कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना के आवेदको को बैठक में स्वंय प्रतिभाग किया जाना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि आवेदकों द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं करने की दशा में आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जा सकेगा। उन्होने बताया कि बैठक में अपने आवेदन पत्र/योजना से सम्बन्धित समस्त मूल अभिलेखों सहित स्वंय उपस्थित होना सुनिश्चित करें ताकि प्राप्त आवेदनों पर जिला स्क्रीनिंग समिति के साक्षात्कार/निर्णयानुसार पत्रावलियों को सम्बन्धित बैंक शाखाओं को प्रेषित किया जा सके।

More Stories
’परमार्थ निकेतन में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियाँ प्रारम्भ
काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी
12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तत्वाधान में योग शिविर का आयोजन