राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसीय “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” का आयोजन हरकी पौड़ी मालवीय घाट हरिद्वार मे किया गया l
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अथिति उप वन संरक्षक श्री स्वप्निल अनिरुद्ध ने सभी को दैनिक जीवन मे निरंतर योग अपनाने की अपील की l
योग प्रशिक्षक मनोज चौहान ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपालभाती के साथ साथ विभिन्न रोगों मे लाभकारी आसनों का सभी को अभ्यास कराया l
इस दौरान मुख्यतः श्री विकास ठाकुर, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, श्री सत्यदेव आर्य, जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, एवं होम्योपैथिक विभाग, वन विभाग के कर्मचारीयों, वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया l

More Stories
नवरात्र में कन्या पूजन के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी लें संकल्प: स्वामी रामभजन
सुर-ताल की जुगलबंदी: कुंजापुरी मेले में प्रियंका और हेमा की आवाज का जादू, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटना पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, सभी 16 घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल