28 जून को पिलाएंगे पोलियो खुराक
रुद्रप्रयाग जनपद में 23014 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग ने की सभी तैयारियां पूरी
आगामी 28 जून को होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत जनपद में शून्य से 05 वर्ष तक के 23014 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने बताया कि पोलियो टीकाकरण को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशन में आज जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर संबंधित विभागों को पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए आपसी समन्वय को मजबूत करने व समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत चार सेक्टर बनाए गए हैं, जिसमें अगस्त्यमुनि सेक्टर में 50 बूथ, जखोली सेक्टर में 101, ऊखीमठ सेक्टर में 65, रुद्रप्रयाग सेक्टर में 82 बूथ सहित कुल 298 पोलियो बूथों के माध्यम से 62273 घरों के कुल 23014 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जानी है। जिसके लिए 1196 वैक्सीनेटर व 119 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त रुद्रप्रयाग बाजार में 01, जखोली ब्लाक के अंतर्गत मयाली बाजार में 01 व ऊखीमठ क्षेत्र के अंतर्गत कुंड में 01 सहित कुल 03 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकत्रियों व ए.एन.एम के माध्यम से शून्य से 05 आयु वर्ग के सभी बच्चों को बूथ तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
निर्जला एकादशी स्नान पर्व पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाते हरिद्वार पुलिस के जवान
अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
मुख्यमंत्री धामी अपने दो दिवसीय भ्रमण पर गुरुवार को खटीमा पहुंचे