खटीमा । सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भ्रमण पर गुरुवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचकर उन्होंने हेलीपैड व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह टूरना,दर्जा राज्यमंत्री रामपाल सिंह,रणजीत सिंह नामधारी, मोहिनी पोखरिया, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी,अमित पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वी सी जय किशन,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।


More Stories
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे
मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कस्बा बहादराबाद और शांतरशाह चौकी पर गोष्ठी आयोजित
फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी, सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 05 ढोंगी दबोचे