July 1, 2026

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर हरिद्वार शाखा द्वारा सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के विविध कार्यक्रमों का आयोजन

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर हरिद्वार शाखा द्वारा सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के विविध कार्यक्रमों का आयोजन

हरिद्वार, 1 जुलाई। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर आईसीएआई हरिद्वार शाखा द्वारा 30 जून एवं 1 जुलाई को सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

30 जून को कार्यक्रमों की शुरुआत वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम में गौ सेवा से हुई। इस अवसर पर निराश्रित, बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश के लिए दवाइयाँ, फल, हरा चारा एवं अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई। शाखा द्वारा गौ सेवा धाम के संचालक श्री पवन भगवा जी का वर्षों से गौ संरक्षण एवं सेवा के लिए किए जा रहे समर्पित कार्यों हेतु विशेष आभार व्यक्त किया गया।

इसके पश्चात एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज, हरिद्वार परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए प्रो. सुनील बत्रा जी का आभार व्यक्त किया गया।

1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर शाखा कार्यालय में आईसीएआई ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग के उद्देश्य से नीरअरुण फाउंडेशन के बच्चों को शैक्षणिक पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर शाखा द्वारा फाउंडेशन के संस्थापक श्री कृष्ण कौशिक जी का समाज के वंचित बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

इसी क्रम में माँ गंगे ब्लड सेंटर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, उनके परिवारजनों एवं क्लाइंट्स ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शाखा ने इस सफल आयोजन के लिए माँ गंगे ब्लड सेंटर की पूरी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष सीए अंकुर अग्रवाल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स केवल आर्थिक विकास में ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन में भी सदैव अग्रणी रहते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है तथा हरिद्वार शाखा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।

कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से सीए अनिल जैन, सीए गिरीश मोहन, सीए अनिल कुमार जैन, सीए प्रबोध जैन, सीए अंकुर अग्रवाल , सीए चन्द्रशेखर, सीए सुमीत शर्मा, सीए प्रखर गुप्ता, सीए वासु अग्रवाल, सीए अनमोल गर्ग, सीए विकास बंसल, सीए राकेश तनेजा, सीए चित्रा नाहटा, सीए रोहित खुराना, सीए योगेश सचदेवा, सीए अंकित वर्मा, सीए अर्पित वर्मा, सीए अमन भारद्वाज, , सीए आशुतोष पांडेय, सीए श्याम अरोड़ा, सीए सुमीत अग्रवाल, सीए अंशुल अग्रवाल l, सीए सौरभ अग्रवाल सहित अनेक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, उनके परिवारजन एवं क्लाइंट्स उपस्थित रहे।

अंत में सभी सदस्यों ने समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, गौ संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी सहभागिता निरंतर बनाए रखने तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।