*सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग पत्थर गिरने से बंद, जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा* 
वृहस्पतिवार को सुबह 09.44 बजे सेक्टर अधिकारी सोनप्रयाग ने जानकारी दी कि मुनकटिया क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने एहतियातन मार्ग पर यातायात और पैदल आवाजाही को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से रोक दिया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मार्ग को जल्द खोलने के लिए संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मलबा और बड़े पत्थर हटाने के कार्य में युद्धस्तर पर जुटी हैं। 
अधिकारियों ने कहा कि मार्ग पूरी तरह सुचारु और सुरक्षित होने के बाद ही यातायात पुनः शुरू किया जाएगा। तब तक श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और मार्ग खुलने की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।


More Stories
हरिद्वार पुलिस ने की कांवड़ मेला २०२६ की तैयारियां तेज़
जनपद हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आगामी कावड़ मेला 2026 के सुगम एवं सुरक्षित करवाने के परिपेक्ष में कावड़ पटरी का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने ली जिला सहकारी विकास समिति की बैठक