July 5, 2026

मुख्यमंत्री खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन अपने निजी आवास में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी

खटीमा।  सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन अपने निजी आवास में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी । उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इस दौरान क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों ने धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर पुष्प गुच्छ देकर व जोरदार नारे लगाकर स्वागत किया एवं बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत मा0 मुख्यमंत्री चकरपुर पहुंच कर वनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की व प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, सतीश भट्ट, अमित नारंग, भवानी भंडारी, सुरेश कोली, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, डीएफओ हिमांशु बागड़ी, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी , अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, गौरव पाण्डेय, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

You may have missed