July 6, 2026

विधायक पाण्डेय ने ’’सेवा सप्ताह’’ कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया

गदरपुर,  माननीय विधायक अरविन्द पाण्डेय ने विकास खण्ड कार्यालय में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण-जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार ’’सेवा सप्ताह’’ कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।
सम्बोधित करते हुए माननीय विधायक अरविन्द पाण्डेय ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कार्यक्रल के निर्विवाद सफलता पूर्वक 05 साल पूर्ण होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री रोज विकास की नई-नई गाथा लिख रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश में सभी जगह सड़को का जाल बिछ रहा है। जिससे लोगों को कही भी आने-जाने में समय और पैसे की बचत हो रही है। उन्होने कहा पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारिकरण, किच्छा में एम्स निर्माण, रिंग रोड निर्माण, मेडिकल कालेज की स्थापना, गदरपुर बाईपास, गदरपुर बस अड्डा जैसे अनेक विकास कार्य किये जा रहे। उन्होने कहा कि विकास कार्य कराने में हम कही पर भी पीछे नही है। इसलिए जनता का हमारी डबल इंजन की सरकार पर पुरा विश्वास है।
माननीय विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिससे जनता को सरलता से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अपना परिवार मानकर जन-जन की सेवा कर रहे है। उन्होने कहा कि 05 साल में अनेक अनवरत विकास कार्य हुआ है।
शिविर में आधार कार्ड सेंटर, खाद्य विभाग, नगर निगम, विद्युत, समाज कल्याण, पूर्ति विभाग, श्रम, जिला उद्योग, उरेडा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, पशुपालन, डेरी, जल संस्थान आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयीे। शिविर में 4 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 2 लोगों को मोटोराइज्ड व्हील चेयर, 4 लोगों को छड़ी, 6 लोगों को व्हील चेयर व 1 व्यक्ति को कान की मशीन दी गयी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 महिलाओं को महालक्ष्मी किट, जल संस्थान विभाग में 5 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उद्योग विभाग, सेवा योजन विभाग, रेशम विभाग व पंजाब नेशनल बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। आयुर्वेदिक विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरीत की गयी। पशुपालन विभाग द्वारा 20 पशुपालकों को दवाईयाँ वितरित की गई, शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को कॉपी-किताब वितरित किये गए व कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को रसायन वितरित किये गए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा, प्रदेश मंत्री भाजपा गुंजन सुखीजा, जिला पंचायत सदस्य शिल्पी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी आतिया परवेज, तहसीलदार लीना चंद्रा आदि उपस्थित थे।