July 7, 2026

विकासखंड मुख्यालय भगवानपुर में जन जन की सरकार जन जन के द्वार सेवा पखवाड़ा शिविर के साथ तहसील दिवस का भी किया गया आयोजन

*विकासखंड मुख्यालय भगवानपुर में जन जन की सरकार जन जन के द्वार सेवा पखवाड़ा शिविर के साथ तहसील दिवस का भी किया गया आयोजन*

*सेवा पखवाड़ा एवं तहसील दिवस में 1435 क्षेत्रवासीयों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ*

*सेवा पखवाड़ा एवं तहसील दिवस में क्षेत्रवासियों द्वारा दर्ज कराई गई 40 समस्याएं जिसमें से 16 का किया गया मौके पर निस्तारण शेष शिकायतों को त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को किया गया प्रेषित*

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण व जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत भगवानपुर विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर के साथ ही तहसील दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की गई जिसमें 1435 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया तथा इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित 40 समस्याए दर्ज करायी गयी जिसमेंसे 16 का मौके पर किया गया निस्तारण शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

आयोजित सेवा पखवाड़ा एवं तहसील दिवस में क्षेत्रवासीयों द्वारा भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत, पेयजल, शिक्षा, सिंचाई, जल निकासी, आदि से सम्बंधित समस्याये दर्ज करायी गयी जिसमें मेनपाल सैनी, निवासी ग्राम बिंडू खड़क, तहसील भगवानपुर ने संपत्ति पर्ची में पिता का नाम संशोधित कर नई संपत्ति पर्ची जारी किए जाने की मांग, प्रमोद कुमार, निवासी ग्राम बढ़ेड़ी बुजुर्ग ने पैतृक मकान का ताला तोड़कर सामान निकालने एवं मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, ग्राम सरठेड़ी शाहजहाँपुर एवं अलीपुर खतौला के कृषकगण ने बंद किए गए चकमार्ग की पैमाइश, निशानदेही एवं मार्ग बहाल किए जाने की मांग रामपाल, निवासी ग्राम मोहितपुर ने चकमार्ग (खसरा संख्या-23) से अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुचारु कराने की मांग, अंजू देवी, जिला पंचायत सदस्य, वार्ड संख्या-10, मजाहिदपुर सतीवाला ने आबादी क्षेत्र से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन एवं सड़क के बीच स्थित ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग, संजय कुमार, निवासी वार्ड संख्या-1, नगर पंचायत खानपुर ने विकास कार्यों में अनियमितताओं की लंबित जांच शीघ्र पूर्ण कर कार्रवाई किए जाने की मांग, रोहित कुमार, सफाई कर्मचारी, तहसील भगवानपुर ने पाँच माह के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग, मोहम्मद मुस्तफा, ग्राम प्रधान, ग्राम मोहितपुर, विकासखंड भगवानपुर ने चकबंदी प्रकरण में लंबित स्थलीय निरीक्षण शीघ्र कराए जाने की मांग।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्रीय जनता की जो भी समस्याएं हैं उस समस्या का समाधान एक ही छत के नीचे करने के उद्देश्य से सेवा सुशासन एवं समर्पण सेवा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सेवा सप्ताह एवं तहसील दिवस में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई गई है उसका संबंधित विभागो द्वारा समय सीमा के अंतर्गत प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब न किया जाए तथा सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ तत्परता से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर राज्य मंत्री एवं प्रभारी सेवा सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़ा सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा सुशासन एवं समर्पण के तहत जन जन की सरकार जन के द्वारा के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिसका मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाना है तथा उनको विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में इन 5 वर्षों में प्रदेश में कहीं ऐतिहासिक कार्य एवं निर्णय लिए गए हैं जिनका लाभ आम जनता तक उपलब्ध हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा 18 जुलाई को विकासखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग पहुंच कर विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल योजनाओं के प्रचार-प्रसार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना पूरा करते हुए देश का पहला राज्य बना है जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू हुआ है जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचे।

शिविर में स्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि, उद्यान, पशुपालन, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, पेयजल, आयुष, शिक्षा, श्रम, उद्योग तथा अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी । पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

आयोजित सेवा पखवाड़ा शिविर एवं तहसील दिवस में प्रतिनिधि पंचायती राज मंत्री प्रवक्ता भाजपा सुशील त्यागी, लोकसभा संयोजक देवी सिंह राणा, उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी केके पंत, सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुभाष शर्मा, खंडविकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी, तहसीलदार भगवानपुर दयाराम एवं जनप्रतिनिधि सहित सम्बंधित अधिकारी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।