July 9, 2026

हरिद्वार में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम का आदेश जारी

हरिद्वार में 10 जुलाई 2026 को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते डीएम का आदेश

भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 10 जुलाई (शुक्रवार) को जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया

हरिद्वार,  भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 09 जुलाई को सायं 6:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को जनपद हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार वर्षा के कारण नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छात्रहित एवं बाल्यहित को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों एवं संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय या संबंधित विभाग आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।