
देहरादून (सुरेन्द्र बोकाडिया)। उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग के महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिला सूचना अधिकारियों, सूचना अधिकारियों एवं अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों का स्थानांतरण एवं नई तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम को सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून से संबद्ध मीडिया सेंटर हल्द्वानी में तैनात किया गया है। वहीं रुद्रप्रयाग के जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर को भी सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून भेजा गया है। इसी प्रकार रती लाल शाह को जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार, कृपाल लाल को जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग तथा सूचना अधिकारी भजनी को टिहरी से सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून, संबद्ध मीडिया सेंटर सचिवालय में तैनाती दी गई है। अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी प्रमोद सिंह एवं आशा गोस्वामी की तैनाती संबंधी आदेश भी जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व किसी भी अधिकारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। स्थानांतरण के दौरान नियमानुसार यात्रा भत्ता भी देय होगा।

More Stories
हरिद्वार पुलिस का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान जारी
प्रत्येक महिला को सम्मान एवं सुरक्षित कार्यस्थल पर कार्य करने का अधिकार प्राप्त है: पंत
सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, यातायात पुलिस हरिद्वार की यातायात जागरूकता मुहिम