हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने मोहल्ला कड़छ ज्वालापुर में रविदास मंदिर के दो माह पूर्व कराए गए निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया।
निवासियों द्वारा रविदास मंदिर में निर्माण कार्यों के बारे मे बताया गया जिस पर मंत्री महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि मंदिर में जो भी कार्य अधूरा है वह सब जल्दी पूरा हो जाएगा।
श्री मांगे राम एवं अन्य निवासियों द्वारा कैबिनेट मंत्री को यह भी बताया कि मोहल्ला कड़छ में दो हफ्ते पूर्व सड़क का निर्माण कार्य किया गया था जो टूट गई है जिसको देखकर कैबिनेट मत्री द्वारा हरिद्वार पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार को तुरन्त मोबाइल पर फोन मिलवाया और उनको हड़काते हुए इस कार्य को जल्द जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए और कहा कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो।
इस अवसर पर विजयपाल, वीरेंद्र कुमार, रमेश सागर, प्रवीण कुमार, कुशलपाल, कुलभूषण, राजेंद्र कटोरिया, योगेंद्र पाल रवि, सेवाराम, दीपक, सरदार, डॉ. रवि, नीतिन, ओमप्रकाश, सुशील आदि उपस्थित रहे।

More Stories
विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास तेज
बारिश से पुश्ता ढहा, चार-पांच मकान क्षतिग्रस्त; डीएम रात को ही मौके पर पहुंचे
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): ग्राम पंचायत गढ में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु खुली बैठक संपन्न