July 17, 2026

विकासखंड मुख्यालय खानपुर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन

*विकासखंड मुख्यालय खानपुर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन*

*455 क्षेत्रवासियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की, विभिन्न विभागों से संबंधित 49 आवेदन पत्रों एवं समस्याओं का मौके पर ही शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया*

*हरिद्वार।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय खानपुर सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड शादाब शम्स, उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा की सदस्य देव्यानी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राकेश गिरी, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के देवी सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष भगत सिंह, मंडल अध्यक्ष लण्ढौरा अशोक पाण्डेय तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर में 455 क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं, विभिन्न विभागों से संबंधित 49 आवेदन पत्र एवं समस्याएं दर्ज की गईं, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड शादाब शम्स ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा जैसे शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं, जिनसे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना, प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा की सदस्य देव्यानी सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सेवा पखवाड़ा अभियान सुशासन की अवधारणा को धरातल पर साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते वर्षों में जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई गति दी है तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ऐसे शिविर निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।