सौड़ धार्मिक-द्यूका गौचर बचाओ आंदोलन समिति का गठन, स्टेडियम निर्माण पर 1 सप्ताह में मांगे गए दावे-आपत्तियां
अगस्त्यमुनि स्थित सौड़ धार्मिक-द्यूका गौचर भूमि में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण को लेकर स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद “सौड़ धार्मिक-द्यूका गौचर बचाओ आंदोलन समिति” का गठन किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रस्तावित निर्माण खसरा संख्या-1492 की भूमि पर होना है। इस मुद्दे पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संबंधित विभागों और अन्य हितधारकों से पक्ष मांगा गया है।
उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत ने बताया कि यदि किसी का कोई अभिमत, साक्ष्य, बयान, दस्तावेज अथवा दावा है तो वह उप जिलाधिकारी कार्यालय ऊखीमठ में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में कार्यदिवसों में एक सप्ताह के भीतर ही पक्ष स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित अवधि बीतने के बाद कोई भी अभिमत, साक्ष्य, बयान अथवा दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
समिति का कहना है कि गौचर भूमि स्थानीय लोगों की आस्था और पशुपालन से जुड़ी हुई है, इसलिए इस पर निर्माण से पहले सभी पक्षों की राय ली जाना जरूरी है।
अब प्रशासन को भेजे जाने वाले दावों और आपत्तियों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

More Stories
लगभग 39 वर्ष की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा के उपरांत होमगार्ड जवान श्री सत्यपाल हुए सेवानिवृत्त
पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
समझाइश से टला संभावित हादसा, सुरक्षित रही आस्था की राह