शिव भक्तों की सेवा के लिए माँ भगवती जन सेवा समिति का शिविर 9 अगस्त तक जारी रहेगा
हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में माँ भगवती जन सेवा समिति द्वारा संचालित विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारा 9 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
समिति के उपाध्यक्ष तुलसी राम शर्मा ने बताया कि बहादराबाद स्थित लोहा पुल से ज्वालापुर की ओर लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थापित सेवा शिविर में हरिद्वार एवं नीलकंठ धाम से जल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों के लिए निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, फल, चाय, विश्राम तथा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में गुजरने वाले कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर का संचालन लगातार किया जा रहा है। इस सेवा अभियान में समिति के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, युवाओं, ग्रामवासियों एवं कॉलोनीवासियों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है।
समिति ने क्षेत्रवासियों से सेवा शिविर में सहयोग एवं सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि शिवभक्तों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
समिति के अनुसार अध्यक्ष ज्ञानेश उपाध्याय के नेतृत्व में संचालित इस सेवा अभियान में उपाध्यक्ष तुलसी राम शर्मा, सचिव सतीश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, कांवड़ अध्यक्ष विनोद कुमार, कांवड़ कोषाध्यक्ष अनिल कुमार एवं सुभाष तथा मीडिया प्रभारी संतोष पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता और स्वयंसेवक सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।

More Stories
अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है: डॉ पंकज कुमार पांडेय, आईएएस, सचिव, उत्तराखंड शासन
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन