खटीमा, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हनुमान गली स्थित श्री पूरन सिंह कापड़ी के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय बिशन सिंह कापड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बिशन सिंह कापड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षण होता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
जिला सूचना अधिकारी उद्यम सिंह नगर।

More Stories
कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करेगी राष्ट्रीय मानवाधिकार कमेटी:आनंद वर्द्धन
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के उत्तराखण्ड में योगदान, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रयासों की सराहना की
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सख्त, जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान तेज करने के निर्देश