सेवा का एक और उदाहरण, हरिद्वार पुलिस
कांवड़ यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु का पर्स कहीं गिर गया था, जो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मिला। पुलिस टीम ने तत्परता से खोजबीन कर पर्स के मालिक धर्मेन्द्र, निवासी रोहतक (हरियाणा) से संपर्क किया और उनका पर्स सकुशल वापस सौंप दिया।
अपना खोया सामान वापस पाकर श्रद्धालु ने हरिद्वार पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया और पुलिस की ईमानदारी व त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

More Stories
कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करेगी राष्ट्रीय मानवाधिकार कमेटी:आनंद वर्द्धन
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के उत्तराखण्ड में योगदान, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रयासों की सराहना की
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सख्त, जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान तेज करने के निर्देश