जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
सूचना/टिहरी
जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती तथा अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस के निचले तल पर सीलन की समस्या के समाधान के लिए चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरम्मत एवं सुधार कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ किए जाएं।
इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, भाजपा के प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार, कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि गब्बर सिंह रावत एवं नवीन सेमवाल, निर्वाचन से मनोज भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करेगी राष्ट्रीय मानवाधिकार कमेटी:आनंद वर्द्धन
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के उत्तराखण्ड में योगदान, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रयासों की सराहना की
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सख्त, जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान तेज करने के निर्देश