कांवड मेला-2026
देवदूत बनी हरिद्वार पुलिस
आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को लगभग दोपहर 12:00 बजे चंडी देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर नीचे उतरते समय देव कुमार (11 वर्ष) पुत्र सोनू, निवासी हापुड़, उत्तर प्रदेश का पैर फिसल जाने से वह गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई।
मौके पर मौजूद उधम सिंह नगर के रिक्रूट आरक्षी शुभम ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल बच्चे के परिजनों को सांत्वना दी तथा बच्चे को तुरंत चंडी भवन तिराहे के पास स्थापित चिकित्सा शिविर तक पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिलवाया।
इसके बाद बेहतर उपचार हेतु बच्चे को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मेला अस्पताल भिजवाया गया।
श्रद्धालु चंडी देवी पैदल मार्ग पर चलते समय सावधानी बरतें, जल्दबाजी न करें तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी से कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने शिष्टाचार भेंट की
आज 04-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 34 लाख 15 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
डॉग स्क्वायड एवं बीडीएस टीम द्वारा लगातार कहां और मिला क्षेत्र का भ्रमण कल संवेदनशील स्थान की नियमित सर्च अभियान चलाते हु