
हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल शहर इकाई ज्वालापुर के अध्यक्ष व सदस्यों ने हरिद्वार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार जी को रामलीला की शुरुआत व सफल मंचन हेतु रामलीला की वस्तुएं भेंट की। हरिद्वार जेल में प्रथम बार रामलीला का मंचन किया जा रहा है।रामलीला की शुरुआत हेतु प्रदेश व्यापार मंडल शहर इकाई ज्वालापुर के पदाधिकरियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक का आभार व्यक्त किया और उनकी इस अनूठी पहल को भी सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर प्रदेश व्यापार मंडल शहर इकाई जवालापुर के अध्यक्ष एडवोकेट सागर कुमार, महामंत्री हरविंदर सिंह, पंडित राजीव तुम्बडिया और अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए