
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी आज चमोली दौरे पर हैं। वहीं सीएम धामी के दौरे को लेकर कांग्रेसियों ने गोपेश्वर में काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। साथ ही कांग्रेसियों ने सीएम गो-बैक के नारे लगाए। पुलिस ने विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वहीं पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वैन में बैठाकर कार्यक्रम स्थल से दूर ले गई। गौर हो कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लेकर कार्यक्रम स्थल तक जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दूर ही रोक लिया। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के दौरे के विरोध में जमकर नारेबाजी की और सीएम गो-बैक के नारे लगाए। कांग्रेसियों ने महंगाई, भ्रष्टाचार, देवस्थानम बोर्ड, किसान आंदोलन को लेकर सीएम धामी का विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल से दूर ही रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

More Stories
भारतीय जनता पार्टी महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ SIR प्रक्रिया में बाधा डालने के कांग्रेस के प्रयासों के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल