पौड़ी। देश की रक्षा में प्राणों का बलिदान देने की गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए उत्तराखण्ड का एक और सपूत देश की सरहदों की निगहबानी करते हुए शहीद हो गया। सियाचिन में देश सुरक्षा के लिए अपना फर्ज निभाते हुए शहादत देने वाले इस वीर सैनिक का नाम है विपिन सिंह गुसाईं। रविवार को 57 बंगाल इंजीनियरिंग के 24 वर्षीय जवान पौड़ी गढ़वाल के ग्राम धारकोट निवासी विपिन सिंह गुसाईं के शहीद होने की दुःखद खबर आई है। गौरतलब है वीर भूमि कहे जाने वाले उत्तराखण्ड के वीर जवान हमेशा से देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करते आए हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहीद विपिन सिंह गुसाईं प्रदेश सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। हालांकि उनके परिजनों के लिए यह दुखद खबर किसी बज्रपात से कम नहीं है। लेकिन पूरा देश इस जवान के बलिदान को नमन कर रहा है। शहीद जवान विपिन सिंह गुसाईं की शहादत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धनसिंह रावत ने भी शहीद गुसाईं की शहादत को नमन करते हुए ईश्वर से उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

More Stories
365 दिन अन्नक्षेत्र सेवा
भारतीय जनता पार्टी महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ SIR प्रक्रिया में बाधा डालने के कांग्रेस के प्रयासों के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ