कोतवाली खानपुर
अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्रवाई
कोतवाली खानपुर क्षेत्र में अवैध खनन सामग्री का परिवहन कर रहे 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
बिना वैध रॉयल्टी प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के चला रहे थे वाहन
पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों में हड़कंप
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में खानपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान रेत, बजरी एवं मिट्टी जैसी खनन सामग्री का परिवहन कर रहे वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेज एवं रॉयल्टी प्रपत्र चेक किए गए।

जांच के दौरान बिना वैध रॉयल्टी प्रपत्र/आवश्यक दस्तावेज के अवैध खनन सामग्री का परिवहन करते पाए गए 04 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम एवं खनन संबंधी प्रावधानों के तहत सीज किया गया।
हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं उसके परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों/वाहनों के विरुद्ध आगे भी निरंतर चेकिंग एवं वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा
नई टिहरी में 35.06 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया भूमि पूजन
आगामी चुनाव के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस अलर्ट, लाइसेंसी शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा कराने हेतु नोटिस तामील