September 25, 2026

कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया रामगढ़ से कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5करोड़ 28लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त

*कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया रामगढ़ से कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5करोड़ 28लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त*

रामगढ़ ब्लॉक के तल्ला रामगढ़ से झुतिया, हली- कैचीधाम तक मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटको को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए शाशन से 5करोड़ 28 लाख स्वीकृति कराने के बाद मंत्री कैड़ा ने आज मोटर मार्ग पर डामरीकरण सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ किया! गुणवत्ता के साथ जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य पूर्ण करने ने अधिकारियो को निर्देश दिये! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है! सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा, पेयजल, बिजली जैसी मूल भुत समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास कर रहा हु! इस दौरान राज्य मंत्री देवेंद्र ढेला,मण्डल अध्यक्ष अंकित पांडेय, कुंदन चिलवाल, देवेंद्र बिष्ट, सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत गण, सैंकड़ो की संख्या मै ग्रामीणों मौजूद रहे!

You may have missed