September 25, 2026

हरिद्वार पुलिस का मोटर साईकिल चोरो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

*कोतवाली मंगलौर*

*हरिद्वार पुलिस का मोटर साईकिल चोरो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी*

*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्राहर*

*चोरी की 08 मोटर साईकिलें बरामद,01 आरोपी व 01 बाल अपचारी हिरासत में*

*चोरी की हर बाइक का हिसाब होगा, अपराधियों का हर कदम पुलिस की निगरानी में होगा*

*अपराध किया तो बचना मुश्किल, हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक लगातार जारी है*

*जनपद में वाहन चोरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, हर वारदात का होगा खुलासा, हर अपराधी जाएगा सलाखों के पीछे*

*हरिद्वार व उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में हुई चोरी के कई मामलों का खुलासा*

जनपद हरिद्वार में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 01शातिर आरोपी को गिरफ्तार करते हुये एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया।

हिरासत में लिये गये आरोपियों की निशानदेही पर कुल 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं।

पिछले काफी समय से जनपद हरिद्वार एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पर वादी इनाम निवासी कुमराडी कोत0 मंगलौर द्वारा मु0अ0सं0 465/2026 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा त्वरित अनावरण हेतु विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोत0 मंगलौर द्वारा पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई ।

गठित टीम ने दिन-रात अथक परिश्रम करते हुए घटनास्थलों एवं संभावित मार्गों के लगभग 171 CCTV कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा पूर्व में वाहन चोरी में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन किया गया ।

दिनांक 24 /09/ 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 465/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी मोनू उर्फ मन्नू पुत्र जयपाल उम्र 20 वर्ष पुत्र निवासी ढंढेरा फाटक थाना कोतवाली रुड़की हरिद्वार को गिरफ्तार किया तथा व एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया । इनके कब्जे से मुकदमों से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 08 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई।

*विवरण आरोपित-*

1- मोनू उर्फ मन्नू पुत्र जयपाल उम्र 20 वर्ष पुत्र निवासी ढंढेरा फाटक थाना कोतवाली रुड़की हरिद्वार

2- बाल अपचारी

*बरामद मोटर साइकिल*

1-मो0सा0 UK 17Q1626 स्पलेन्डर

2-MBLHA10EJ9HJ30431- स्पे0 मोटर साइकिल

3-MBLHA10EJ99D03570-स्पे0 मोटर साइकिल

4-MBLHAW11XNHB66936-स्पे0 मोटर साइकिल

5-,MBLHA10ASC9C10152 -स्पे0 मोटर साइकिल

6-HA10AGJHCC0217 -स्पे0 मोटर साइकिल

7- चै0 04M15E23165 -स्पे0 मोटर साइकिल

8- चै0 -99L17E00680स्पे0 मोटर साइकिल

*पुलिस टीम*

1. प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर

2. ⁠उपनिरीक्षक नितिन विष्ट

3. अ0 उप नि0 श्यामबाबू

4-कानि0 विनोद

5- होमगार्ड विजय कुमार ,

6- पीआरडी जितेंद्र

You may have missed