देहरादून। पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिए जाने के प्रति आश्वस्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उत्तराखंड में दो दिन मूसलाधार बारिश के मौसम विभाग के सटीक पूर्वानुमान के साथ ही उत्तराखंड सरकार भी रविवार से ही बेहद चौकस और चौकन्नी नजर आई। आज भी सीएम मोर्चे पर दिखे। सीएम पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और नुकसान की जानकारी ली। वे वरिष्ठ अधिकारियों औरजिलाधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। साथ ही राहत-बचाव कार्यों के संबंध मे जरूरी दिशा निर्देश दिए। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ फोन पर बात कर प्रदेश में फंसे हुए गुजरात के तीर्थयात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए अनुरोध किया।

More Stories
NUJ (I) उत्तराखंड हरिद्वार इकाई में संगठनात्मक फेरबदल, नरेश गुप्ता आजीवन निष्कासित, विकास झा बने कार्यवाहक अध्यक्ष
सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में न हो -भगवत प्रसाद मकवाना
देशराज कर्णवाल जी ने ग्राम कमेलपुर में आयोजित जनसमस्या समाधान एवं जनसंवाद शिविरों में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं