
रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार सांय रूद्रपुर के संजय नगर खेड़ा में स्थलीय निरीक्षण कर बारिश से हुए जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि धैर्य बनाकर रखें। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाये व रहने, भोजन आदि की समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा हर सम्भव सहयोग किया जायेगा। उन्होने कहा कि इस आपदा के कारण जिन परिवारों में जनहानि हुई है उनके आश्रितों को 4 लाख रूपये का मुवआजा दिया जायेगा। उन्होने पीढ़ितों से मिलते हुए कहा कि सरकार द्वारा सभी जरूरी इंतजाम किये जा रहे हैं।
उन्होने कहा कि यह एक दैवीय आपदा की घड़ी है, इस परिस्थितियों में सभी के सहयोग से इस आपदा से निपटा जायेगा। उन्होने रेस्क्यू मे लगे एनडीआरएफ, पुलिस के जवानों का हौसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, प्रोटोकॉल व सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार ठुकराल, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई आदि उपस्थित थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण