
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक अधेड़ के द्वारा एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में पीडि़ता के परिजनों ने बताया की उनकी 17 वर्षीय बेटी बाजार से जब जाती थी तक क्रोकरी दुकान का स्वामी अजय सेठी निवासी ज्वालापुर हरिद्वार उनकी बेटी को परेशान करता था तथा उसका मोबाईल नम्बर मांगता था। इतना ही नहीं आरोपी नाबालिग को दुकान में सामान खरीदने के लिए भी बुलाता था। इतना ही नहीं बीती रात आरोपी अजय सेठी ने नाबालिग का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। नाबालिग ने तत्काल इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश