देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन और पूजा कर आशीर्वाद लिया। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी आगामी पांच नवंबर को केदारनाथ आ रहे हैं। इस दौरान वे केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों का लोकार्पण भी कर सकते हैं। ऐसे में उनके दौरे से पहले पूर्व सीएम हरीश रावत की केदारनाथ यात्रा के सियासी मायने भी लगाए जा रहे हैं। 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के तुरंत बाद अपने कार्यकाल में शुरू कराए गए पुनर्निर्माण कार्यों का जिक्र हरीश रावत अकसर करते रहे हैं। जबकि पीएम मोदी की भी केदारनाथ पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां इस मुद्दे को लेकर नफा नुकसान का आकलन करती रही हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह है कि हरीश रावत आगामी विधानसभा को नजदीक देखते हुए भाजपा की हर चाल पर अपनी नजरें गढ़ाए हुए है। ऐसे में हरीश पीएम मोदी के दौर से पहले केदारनाथ जाकर कार्यो की समीक्षा भी कर सकते है।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण