स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन
हरिद्वार । स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रोटरी हरिद्वार रॉयल्स द्वारा स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में रोटरी हरिद्वार रॉयल्स की ओर से श्री दीपक अरोड़ा,श्री राघव गुप्ता एवं श्री गौरव शर्मा शिवर में उपस्थित रहे ओर छात्र छात्राओं को रक्त दान करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ जयलक्ष्मी, निदेषक उपस्थित रही और विस्तृत रूप से रक्त दान करने से होने वाले लाभ के बारे में छात्रों को जानकारी दी।स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्रधानाध्यापक श्री अशोक गौतम, रजिस्ट्रार श्री अनुराग गुप्ता, प्रो. अंजुम सिद्दीकी, प्रो. अंकुर चैहान,प्रो. दिलखुश कुमार,वर्षा रानी,ज्योति राजपूत, तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री पंकज कुमार उपस्थित रहे।रक्त दान शिविर में एन.एस.एस के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा इससे जुड़कर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
गंगा में गंदा पानी गिरने की खबर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लिया संज्ञान,सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों के साथ नई सोता नाले की टैपिंग व्यवस्था का किया गया स्थलीय निरीक्षण
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट