October 29, 2026

गंगा में गंदा पानी गिरने की खबर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लिया संज्ञान,सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों के साथ नई सोता नाले की टैपिंग व्यवस्था का किया गया स्थलीय निरीक्षण

गंगा में गंदा पानी गिरने की खबर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लिया संज्ञान,सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों के साथ नई सोता नाले की टैपिंग व्यवस्था का किया गया स्थलीय निरीक्षण

नई सोता नाले की पाइपलाइन में जमा सिल्ट एवं मिट्टी हटाकर जल निकासी व्यवस्था की गई सुचारू, नाले के अपस्ट्रीम क्षेत्र में चलाया गया सघन सफाई अभियान

हरिद्वार। समाचार पत्रों में गंगा नदी में गंदा पानी गिरने संबंधी प्रकाशित खबर तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता, अनुरक्षण शाखा, गंगा, उत्तराखंड जल संस्थान अजय कुमार ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में नई सोता नाले की टैपिंग व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नाले की पाइपलाइन में सिल्ट एवं मिट्टी जमा होने के कारण जल निकासी प्रभावित होने की स्थिति सामने आई, जिसके दृष्टिगत पाइपलाइन में जमा सिल्ट एवं मिट्टी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू किया गया।
इसके साथ ही नई सोता नाले के संपूर्ण अपस्ट्रीम क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया गया, ताकि नाले में जल प्रवाह सुचारू बना रहे और जल निकासी व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा नाले की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि नाले की सफाई एवं टैपिंग व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए तथा जल निकासी में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने संबंधित क्षेत्रवासियों से  वार्ता की गई तथा घरों एवं प्रतिष्ठानों का दूषित पानी नाले में न जाये यदि किसी घरों या प्रतिष्ठानों का दूषित पानी अगर नाले में जाता है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,सहायक अभियंता ब्रजमोहन रावत,अपर सहायक अभियंता कु निधि सेठी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शेखर्, नगर निगम की टीम एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।