
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदेश के प्रमुख पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी को पद्मभूषण, पर्यावरणविद् तथा मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत तथा डॉ. योगी एरन को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किये जाने पर सभी को बधाई एवं शुभकामना दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल प्रकाश जोशी को पद्म भूषण तथा कल्याण सिंह रावत तथा डॉ. योगी एरन को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किये जाने से राज्य को भी सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में इन लोगों के द्वारा किये गये प्रयासों को तो सराहना मिली ही है, राज्य की पहल को भी बल मिला है।

More Stories
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर सांयकालीन चैकिंग अभियान जारी
आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा 07 महिलाओ को लिया हिरासत में
SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता