
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पारिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने अपने पैतृक गांव हड़खोला,( डीडीहाट)पिथौरागढ़ पहुँचे। हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव में स्थित हरीचंद्र देवता मंदिर में पहुंचकर परिवार जनों के साथ पूजा अर्चना की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की।


More Stories
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
एसएसपी हरिद्वार द्वारा 76 पुलिस कर्मियों का किया स्थानांतरण