हरिद्वार। आजादी का अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर दिनांक 15 नवंबर, 2021, को जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेशानुसार प्रातः 8:00 बजे से युवा कल्याण, खेल, रेडक्रास, नेहरू युवा केन्द्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता हेतु मैराथन दौड़ का आयोजन कलेक्ट्रेट चौक से विकाश भवन रोशनाबाद से होते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय एवं महिन्द्रा चौक से स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद तक सुनिश्चित किया गया है।
समस्त स्वैच्छिक प्रतिभागी उक्तानुसार प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं।
यह जानकारी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार श्री वरद जोशी द्वारा प्रदान की गयी।

More Stories
सोशल मीडिया ने पत्रकारों के लिए खोले नए रास्ते : प्रियंका शर्मा
जनगणना – 2027 के प्रथम चरण के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
युवा कांग्रेस नेता कैश खुराना ने जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों पर जताया एतराज