
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बताया है कि मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 16 नवम्बर,2021 को प्रातः 11.00 बजे 75 जन-सेवाओं से युक्त ’’अपणि सरकार’’ पोर्टल तथा राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आॅनलाइन माॅनिटरिंग हेतु ’’उन्नति पोर्टल’’ का शुभारम्भ एक साथ देहरादून से करेंगे।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि ’’अपणि सरकार’’ परियोजना आम जन-मानस से जुड़ी हुई है एवं इससे पूर्व से संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को सम्मिलित करते हुये अन्य जनोपयोगी सेवायें भी उपलब्ध कराई जायेंगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तर से कार्यक्रम प्रातः 10.55 बजे तक पूर्ण कर प्रातः 11.00 बजे देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से जोड़ा जायेगा।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनपद हरिद्वार में इस कार्यक्रम को समयबद्ध रूप से सम्पादित किये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार को नोडल अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री वीर सिंह बुदियाल को सदस्य सचिव नामित किया गया है।

More Stories
हल्द्वानी प्रकरण को लेकर भाजपा ने की सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना एवं मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जातीय एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की राजनीति का आरोप
कुंभ मेला की विकास योजनाओं को लेकर स्थानीय व्यापारियों की आशंकाएं संवाद से हुईं दूर
जनपद हरिद्वार में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ