
हरिद्वार। एक व्यापारी ने लक्सर विधायक संजय गुप्ता के गनर पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ विधायक संजय गुप्ता ने इसे एक साजिश बताया है। लक्सर निवासी आशीष अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह लक्सर नगर व्यापार मंडल के महामंत्री हैं। रविवार रात वह व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा के साथ नगर में विधायक संजय गुप्ता से मिलने गए थे। आशीष अग्रवाल ने बताया कि जब मनोज वर्मा विधायक से वार्ता कर रहे थे तो तभी उनका गनर उनके पास आया और उनके साथ बदसलूकी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर-शराबे की आवाज सुनकर अध्यक्ष मनोज वर्मा व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और गनर को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। मामले को लेकर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि आशीष कुमार अग्रवाल एक व्यापारी होने के साथ व्यापार मंडल के महामंत्री भी हैं। विधायक के गनर द्वारा आशीष अग्रवाल के साथ की गई अभद्रता की वे कड़ी निंदा करते हैं। दूसरी तरफ विधायक संजय गुप्ता ने इसे एक साजिश बताया है। विधायक का कहना है कि उनके गनर पर जो आरोप लगाए गए हैं। वह पूरी तरह निराधार है। व्यापारी द्वारा एक साजिश के तहत झूठे आरोप लगाए गए हैं।

More Stories
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे
मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कस्बा बहादराबाद और शांतरशाह चौकी पर गोष्ठी आयोजित
फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी, सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 05 ढोंगी दबोचे