
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु नानक के प्रकाशोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरू गुरू नानक देव जी ने हमें सामाजिक समरसता, शांति एवं सौहार्द के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुरु नानक जी ने समाज में ऊंच नीच, भेदभाव, वैमनस्यता को दूर करने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का अथक प्रयास करने के साथ ही समाज को भी इसका संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, एकता एवं सौहार्द का संदेश आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने इस प्रकाश उत्सव पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की भी कामना की है।

More Stories
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना
SSP नवनीत सिंह की पहल पर आवास फाउंडेशन, मानसरोवर जयपुर ने हरिद्वार यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए 03 ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ
नशे के विरुद्ध हरिद्वार एकजुट