
हरिद्वार। पितृ विहीन शिक्षित आर्थिक रूप से अत्यन्त कमजोर कन्या के 30 नवम्बर व 2 दिसम्बर को सम्पन्न होने वाले विवाह उत्सव में होने वाले “महिला संगीत-जलपान, प्रीतिभोज” आदि व्यवस्थाओं का उत्तरदायित्व सुप्रयास संस्था द्वारा वहन करने का निर्णय रविवार को कुंज गली में सम्पन्न बैठक में लिया गया।
कन्यादान समिति अध्यक्ष श्री नीरज ममगाई, श्रीसचिन मोहनजी श्री नारायणजी शर्मा, अपर रॉड प्रभारी श्रीमती रश्मि कौशिक, श्रीमती बिन्दू बलूनी द्वारा तदतद व्यवस्थाओं को अन्य साथियों को साथ लेकर पूर्ण करने का निर्णय लिया।
बैठक में महामंत्री डॉ सत्यनारायण शर्मा , कोषाध्यक्ष श्री कौशल किशोर जी मित्तल, संस्था सचिव श्री रमेश जी रतूडी , श्री सूर्यकान्त जी भट्ट एवम श्री अनिरुद्द पोरवाल जी द्वारा भी अपने सुझाव प्रस्तुत किये गए।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण