
हरिद्वार।जिला अधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ0 कुमार खगेन्द्र ने बताया कि दिनांक 6,7 व 8 दिसम्बर को वैक्सीनेशन का मेगा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन 55 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि वैक्सीन लगाने के लिए जनपद में 369 केन्द्र बनाये गये हैं। उसी हिसाब से वैक्सीन लगाने के लिए 369 टीम गठित की गयी हैं।
जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि ओमीकोन वेरिएण्ट की आशंका को देखते हुए जिन लोगों की दूसरी डोज लगाने का समय आ गया वे तुरंत वैक्सीन लगायें। अन्यथा की स्थिति में सुरक्षा चक्र टूट सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने परिवार, समाज व राष्ट्र हित में प्रथम या द्दूसरी डोज, जो उन्हें लगनी है,उसे लगाएं।

More Stories
बकरीद के सम्बन्ध मे गोष्ठी आयोजित, आयोजन से संबंधित दिशा निर्देशों से कराया गया अवगत
एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पुलिस जवानों की सेहत का रखा जा रहा ख्याल
मुख्यमंत्री ने स्वo प्रकाश रावत के आवास पर पहुँच कर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की