
देहरादून। उत्तराखण्ड में चुनावी रंग दिखने लगे है। प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा 18 दिसंबर से शुरू होगी। इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 दिसंबर को हरिद्वार से गढ़वाल मंडल के लिए विजय संकल्प यात्रा को रवाना करेंगे।
19 दिसंबर को बागेश्वर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कुमाऊं मंडल के लिए विजय संकल्प यात्रा को रवाना करेंगे। यात्रा के दौरान भाजपा की पांच साल की सरकार और डबल इंजन ने विकास की जो नई गाथा लिखी है, उसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर आगे बढ़ती है। विजय संकल्प यात्रा भी इसी संकल्प पर आधारित है, ये भाजपा के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि संकल्प यात्रा जनवरी प्रथम सप्ताह में पूरी होगी। गढ़वाल की यात्रा 2660 और कुमाऊं की 1890 किलोमीटर लंबी होगी।

More Stories
परमार्थ गंगा आरती केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वीर जवानों को समर्पित
विश्व ने शांति-सद्भाव का संदेश देता है हिंदू : श्रीमहंत रविन्द्र पुरी
भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) द्वारा एक दिवसीय We Utsav कार्यक्रम आयोजित