
मुख्यमंत्री ने समस्या के समाधान का दिया आश्वासन।
वन कर्मचारी संयुक्त समिति के सदस्यों ने हड़ताल वापस लेने का लिया निर्णय।
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में वन कर्मचारी संयुक्त समिति के सदस्यों ने भेंट की। वन कर्मचारी संयुक्त समिति के सदस्यों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस पर प्रतिनिधिमण्डल द्वारा हड़ताल कार्यक्रम को वापस ले लिया है।
इस दौरान श्री दिनेश चन्द्र जोशी, श्री दीपचन्द्र पाण्डे, श्री राजेन्द्र त्रिपाठी, श्री जमुना प्रसाद भट्ट, श्री रविन्द्र राणा आदि उपस्थित थे।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला