
हरिद्वार। हरिद्वार नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के सैनी आश्रम स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय का उदघाट्न मंगलवार को प्रदेश सहप्रभारी दीपिका सिंह पाण्डेय ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडेय ने कहा कि कांग्रेस चार धाम, चार काम लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। भाजपा की डबल इंजन सरकार से परेशान आ चुकी जनता को निजात दिलाने का काम कांग्रेस करेगी। दीपिका ने कहा कि लोग राज्य में बदलाव का मन बना चुके हैं। नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच गई है। हरिद्वार में लगातार नशा बढ़ता जा रहा है। जनता ने आशीर्वाद दिया तो कांग्रेस की सरकार बनने पर नशे को जड़ से समाप्त करने का काम किया जायेगा।
मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई सोच और विचारधारा की लड़ाई है। विधानसभा चुनाव में सतपाल ब्रह्मचारी को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। आज जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। श्रमिक नेता अशोक टंडन ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई ने आमजन की कमर तोड़कर रख दी है। कांग्रेस राज में ही जनता का हित है। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी को जिताने के लिए हर कार्यकर्ता जी-जान से जुट गया है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि आज जनता बढ़ती महंगाई के साथ ही शहर में बढ़ते नशे से परेशान है। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में हम सब एक थे। अब भी सभी को एक गुलदस्ते में पिरोना पड़ेगा। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार से आज जनता पूरी तरह त्रस्त आ चुकी है। सतपाल ब्रह्मचारी बेहतर प्रत्याशी हैं। ईमानदारी से काम करने वाले सतपाल ब्रह्मचारी जनता की पीड़ा को समझते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही प्रत्याशी अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाता है। मिलजुल कर ही जनहित के मुद्दों को हल करने का प्रयास किया जाना चाहिए। व्यापारियों की परेशानियों को हल करने के लिए प्रयास पूर्व से ही किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में व्यापारी व आमजनमानस मंदी की मार झेल रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ने से आम जनजीवन हताशा निराशा का सामना कर रहा है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महिला महानगर महिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा,कैलाश प्रधान, यशवंत सैनी, बीएस तेजियान, वीपीएस तेजियान, नितिन तेश्वर, नरेश सेमवाल, दीपक जखमोला, शुभम अग्रवाल, हाजी नईम कुरैशी, छम्मन पीरजी, वरूण बालियान, अनिल भास्कर, अंकित चौहान, संसार सिंह, सत्यनारायण शर्मा, सरदार रमणीक सिंह, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, तीर्थपाल रवि, तरूण व्यास, विपिन पेवल, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा.संतोष चैहान, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पाण्डेय, पार्षद इसरार, तासीन, मेहरबान खान, अनुज सिंह, सोहेल अख्तर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना
SSP नवनीत सिंह की पहल पर आवास फाउंडेशन, मानसरोवर जयपुर ने हरिद्वार यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए 03 ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ
नशे के विरुद्ध हरिद्वार एकजुट