
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के एडीजी अभिनव कुमार सहित 6 पुलिस अधिकारियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार 25 जनवरी को सभी 6 अधिकारियों के नामों की सूची जारी की है।
राष्ट्रपति पुलिस पदक गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल प्रदान किये जाते हैं। इस बार उत्तराखंड पुलिस के 6 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड पुलिस के एडीजी अभिनव कुमार, धन सिंह तोमर पुलिस उप अधीक्षक जनपद चमोली, नंदन सिंह बिष्ट, (एम) पुलिस उपाधीक्षक पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड. गणेश लाल, पुलिस उपाधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, महेश चंद्र चंदोला निरीक्षक (एम) अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखंड और रमेश चंद्र भट्ट उप-निरीक्षक विशेष श्रेणी जनपद चंपावत को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

More Stories
भूमि को राज्य सरकार में समाहित करने की मांग की
सपा कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम द्वारा किराना दुकानों तथा रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया