हरिद्वार। भाजपा प्रत्याशी विधायक चौहान ने गुरुवार को ज्वालापुर के मोहल्ला चौहनान व सीतापुर क्षेत्र में जनसम्पर्क कर अपने लिए वोट मांगे। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान ने बताया कि ज्वालापुर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिये कोरोनाकाल में लगभग 80 लाख के इक्यूपमेंट देना बड़ी उपलब्धि में शामिल है। वही 40 साल पुरानी व अधूरी पड़ी सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ कराया गया है। इसके अलावा पूरे ज्वालापुर क्षेत्र में इन्शुलेटर वायर डलवाकर बिजली की व्यवस्था ठीक कराई गई है।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि अंकुर मेहता,शशिकांत वशिष्ठ, आशुतोष शर्मा, सौरभ सिखोला, नितिन चौहान, आयुष चौहान, पराग जिंदल, अंकुर पालीवाल, अनिमेष मैत्रेय, राजकुमार चौहान, पीयूष चौहान, शिवम श्रोत्रिय, वंश चौहान, रवि चौहान, योगेंद्र अग्रवाल, गौरव झा, दीपक झा, प्रशांत चौहान, मोहित शर्मा, शिवांश मैत्रेय आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए