- हरिद्वार में भूमि विवाद में दर्ज हैं मामले

हरिद्वार। यूपी के चर्चित कुख्यात यशपाल तोमर को दिल्ली में एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। तोमर विभिन्न मामलों में वांछित था। तोमर पर हरिद्वार में भी जमीनों से जुड़े दो मामले चल रहे हैं। इनमें एक मामला कनखल के उद्योगपति तोष जैन की ओर से कनखल थाने में दर्ज है। जिसमें तोष जैन ने उत्तरी हरिद्वार की अपनी करोड़ों की भूमि विहिप की नेत्री साध्वी प्राची के पक्ष में करने के लिए यशपाल तोमर पर उनके घर आकर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया था। इसके संबंध में उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी।
वहीं दूसरा दिल्ली के भू व्यवहारी बंधु भरत चावला गिरधारी चावला का है। जिन्होंने धोखे से उनकी जुर्स कंट्री के पास स्थित करोड़ों रुपए की जमीन तोमर द्वारा अपने लोगों के माध्यम से हड़पने की कोशिश करने के मामले में ज्वालापुर कोतवाली में जनवरी 21 में मामला दर्ज कराया था। हालांकि फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की है।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए